युवती पर चढ़ा इश्क का बुखार, लाखों रुपये लेकर प्रेमी संग हुई फरार

पानीपत

पानीपत में 20 साल की लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पॉश कॉलोनी में रहने वाली लड़की 2 लाख रुपए नगदी और सोने-चांदी के गहनें लेकर घर की जाली से कूदकर फरार हो गई।

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां ने बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। उसके तीसरे नंबर की लड़की 16 तारीख़ की रात लगभग 2 बजे घर से बिना किसी को कुछ बताएं कहीं चली गईं।

परिवार के सदस्यों ने कमरे में रखी अलमारी के सामान को बिखरे हुए देखा। अलमारी में रखी 2 लाख की नगदी, 2 तोले सोना और एक किलो चांदी, एटीएम कार्ड, बैंक की कॉपी व मोबाइल फोन गायब मिले। महिला का आरोप है कि उनकी लड़की उत्तर प्रदेश के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ गई है ।

Whatsapp Channel Join