समालखा, (अशोक शर्मा) : हरियाणा में बीस हजार आशा वर्कर्स की न्यायोचित हड़ताल का बर्बर दमन करके भाजपा सरकार प्रदेश में तानाशाही थोपने का प्रयास कर रही है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सांगठनिक सदस्य व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन जिला सचिव एडवोकेट दयानंद पंवार ने समालखा उप मंडलीय परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए सीपीआईएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रदर्शनकारियों ने यमुनानगर की आशा वर्कर पारूल की पुलिस दमन से हुई मृत्यु पर भी गहरा शोक प्रकट किया। धरना प्रदर्शन की कार्यवाही का संचालन समालखा हल्का इंचार्ज सीपीआईएम जिला सांगठनिक कमेटी सदस्य राजेन्द्र ने किया।
धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीपीआईएम जिला सचिव सुनील दत्त ने भाजपा सरकार द्वारा आंदोलनकारी महिलाओं के साथ किए जा रहे बर्बर बर्ताव की कड़ी निंदा करते हुए आशा वर्कर्स को आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया।
माकपा-भाकपा की संयुक्त कन्वैंशन 17 सितम्बर को जींद में
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, राज्य में बाढ़ और सुखे से प्रभावित किसानों, मजदूरों और तमाम नागरिकों को भरपूर मुआवजा एवं राहत प्रदान करने, साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के खिलाफ, नूंह हिंसा की न्यायिक जांच आदि मुद्दों पर हरियाणा भर में धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र ने कहा कि नीतिगत वैकल्पिक मुद्दों पर माकपा व भाकपा की संयुक्त कन्वैंशन 17 सितम्बर को जींद में की जाएगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सीपीआईएम जिला सचिव सुनील दत्त, ब्रांच कमेटी सचिव राजेंद्र, मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष एडवोकेट दयानंद पंवार, बापौली कमेटी सचिव रोहतास, प्रेम चौकीदार, सतपाल बजाज, रविंद्र बजाज, कृष्ण, जगदीश, महमूद हसन, उम्रद्दीन, सोना, शरबती, चांदो, कृष्णा सकिला, जमीला, साहिरा, मेहरदीन, बिजेंद्र, जयभगवान, अजय, प्रवीण, जमील, सत्ता, राजेश, राज सिंह, कवर सिंह आदि मौजूद रहे।

