भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर बने जिला कष्ट निवारण समिति मेंबर

पानीपत

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) : प्रदेश सरकार की ओर से जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना को जिला कष्ट निवारण समिति का मेंबर बनाया है। जिस पर जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो जिम्मेदारी का पदभार सौंपा है, उसे वह पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें अपने बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता को समान रूप से महत्व दिया जाता है। कृष्ण छौक्कर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते आ रहे है।

जनता की समस्याएं पहुंचाई सीएम द्वार तक

Whatsapp Channel Join

बता दें कि भाजपा जिला महामंत्री द्वारा जिले के राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है। इतना ही नहीं जिले के कस्बों में समस्याओं के लिए भी वो हमेशा तत्पर रहते है और जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनकर समाधान करवाने का प्रयास करते है। कई बार जनता की समस्याओं को कृष्ण छौक्कर द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया है और मुख्यमंत्री द्वारा उन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उनका समाधान भी करवाया गया है।