पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले खोजकीपुर कला गांव से शिकायतकर्ता मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद था, उसे घर के बाहर गाली गलौज की आवाज सुनाई दी जिसके बाद वह घर से बाहर आया।
उसने गली में आकर देखा तो एक बोलेरो गाड़ी गली के सामने खड़ी थी जिसमें से गाली गलौज की आवाज आ रही थी, जैसे ही वह गाड़ी के पास गया तो आरोप है कि गाड़ी में बैठे गांव खोजकीपुर निवासी प्रवीण ने उनकी तरफ गोली चला दी हालांकि बोलेरो गाड़ी में कई अन्य लोग भी सवार थे।
पीड़ित मनीष का आरोप है कि आरोपी प्रवीण के साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है और उसी रंजिश के चलते उनके ऊपर गोली चलाई गई है फिलहाल पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आसपास की सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है ।

