Car rally will be taken out on 20th for the promotion of Hanuman Janmotsav

Panipat में Hanuman Janmotsav के प्रचार को लेकर 20 को निकाली जाएगी Car Rally, समितियों ने बैठक कर लिया फैसला

पानीपत

Panipat में 23 अप्रैल को सब्जी मंडी से हनुमान जन्मोत्सव(Hanuman Janmotsav) के मौके पर हनुमान रथ यात्रा निकाली जाएगी। श्री हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सोमवार को सैक्टर 25 स्थित जिम खाना क्लब(gym khana club) में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लेकर बैठक में अपने-अपने सुझाव रखें। कार्यक्रम को लेकर एक दिन पहले शहर में कार रैली(Car Rally) निकालने की बात सामने आ रही हैं।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब साउथ, सेंट्रल मिडटाउन, पानीपत लायनेस क्लब, लायनेस क्लब ग्रेटर और श्री वूमेन पावर सोसाइटी आदि से प्रधान व सचिव ने भाग लिया। बैठक में विकास गोयल ने बताया कि हर श्रद्धालु को 23 अप्रैल को सालासर से लाया हुआ हनुमान जी का ध्वज दिया जाएगा। 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के लिए शहर में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं शहर की जनता का भी कार्यक्रम को लेकर पूरा सहयोग मिल रहा हैं और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जो कि हनुमान जी का रथ खींचकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Car rally will be taken out on 20th for the promotion of Hanuman Janmotsav - 2

वहीं पदाधिकारियों ने बताया कि 20 अप्रैल को एक कार रैली का आयोजन किया जाएगा, जो कि सैक्टर 25 जिमखाना क्लब से शुरू होकर सैक्टर 12, साईं बाबा चौक, नवांकोट गुरूद्वारा, सनौली रोड, असंध रोड, शिवाजी स्टेडियम के रास्ते से होते हुए सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में पहुंचेगी। बैठक में प्रीति सिंगला, मंज सैनी, डॉ. मंजूला, डॉ. पूजा मेहंदीरत्ता, डॉ. कालिंदी, रूचि मित्तल, सीमा चोपड़ा, सुमित मित्तल, विकास गोयल, रमेश माटा, राजन गुप्ता, संजय बंसल आदि सहित अनेक मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें