SD Vidya Mandir HUDA Panipat - 2

Panipat में सीएम सैनी ने किया 227 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, बोलें भेदभाव मुक्त विकास कर रही सरकार

पानीपत बड़ी ख़बर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Saini) आज पानीपत(Panipat) पहुंचे। उन्होंने यहां 227 करोड़ रुपये के विकास कार्यों(development works worth 227 crore) का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तरक्की के लिए सबसे जरूरी है कि उद्योग और निवेश को बढ़ावा दिया जाए और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए। हरियाणा अपने मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण लगातार 8% की विकास दर बनाए हुए है। जबकि देश की औसत विकास दर 6.7% है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जो 8% की विकास दर को बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार का विकास कार्य तेजी से चल रहा है और इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पानीपत का विस्तार हो रहा है और इसके साथ ही यहां बुनियादी सुविधाएं भी जरूरी हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि उन्होंने आज पानीपत में 227 करोड़ 83 लाख रुपये के विकास कार्यों में से 32 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इनमें से 19 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, जिनकी लागत 36 करोड़ 55 लाख रुपये है।

CM Saini laid the foundation stone - 2

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 परियोजनाओं का उद्घाटन करके उन्हें पानीपत की जनता को समर्पित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने 158 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है, ताकि पानीपत भी तेजी से विकास कर सके।

सरकार भेदभाव मुक्त विकास कर रही

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से पूरे प्रदेश में विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भेदभाव देखने को मिलता था, लेकिन वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरे हरियाणा का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उनकी सरकार भेदभाव मुक्त विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार पूरे हरियाणा का बिना भेदभाव के विकास कर रही है तो वह हमारी सरकार है, जो हरियाणा को लगातार आगे बढ़ा रही है।

CM Saini laid the foundation stone - 3

13 परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री सेक्टर 12 स्थित एसडीवीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने 191.29 करोड़ रुपये की लागत से 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 36.55 करोड़ रुपये की लागत से बनी 19 सड़कों का उद्घाटन किया। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री एसडीवीएम के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाएं लगाईं। इसके बाद मुख्यमंत्री अनाथालय और वृद्धाश्रम का उद्घाटन करने गए।

पूर्व निगम पार्षद के पहुंचे आवास पर

अंत में भाजपा नेता चावला कॉलोनी स्थित पूर्व निगम पार्षद रामकुमार सैनी के आवास पर गए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उनकी सरकार हरियाणा के हर हिस्से का समान रूप से विकास कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने पानीपत के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं और इन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की, कि वे सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करें और प्रदेश को आगे बढ़ाने में मदद करें।

अन्य खबरें