Panipat के सिवाह गांव में स्थित जेल में कैद एक बंदी की मौत हो गयी। जेल में बंद कैदी के सीने में दर्द होने लगा जिसके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिवाह गांव की जेल में बंद कैदी को शनिवार दोपहर को सीने में दर्द होने लगा जिसके उपचार के लिए पुलिस उसे सिविल अस्पताल में ले गयी, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि वह हलवाई का काम करता था। 10 सितंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उस पर 16 साल के लड़के को मारने के आरोप लगाए गए थे। उसी की शिकायत पर पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गयी थी।
गंभीर हालत पर अस्पताल लेकर गए
बताया जा रहा है कि इस मारपीट में शेखर को काफी चोटें आयी थी और तभी से उसकी हालत ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस ने डॉक्टर को बताया कि शेखर को सीने में दर्द होने पर पहले उसका जेल में ही उपचार किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।