Delhi World Public School पानीपत में चंद्रयान 3 पर हुआ भव्य कार्यक्रम

पानीपत

समालखा, (अशोक शर्मा) : दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में आज चंद्रयान 3 के चंद्र पर सफलतापूर्वक पहुंचने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने इसरो के गुणों का बखान करते हुए समूह गान के रूप में प्रस्तुति दी। प्री प्राइमरी के छात्रों ने चांद से संबंधित कविताएं सुनाकर अपनी प्रसन्नता को दर्शाया।

चंद्रयान 3 से संबंधित क्विज का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा दसवीं के छात्रों में चंद्रयान-1, 2 तथा 3 की पूरी यात्रा का वृतांत सुनाया और बताया कि किस प्रकार हमारे देश के महान वैज्ञानिकों ने वर्षों की कड़ी मेहनत से यह सफलता पाई।
छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाने का प्रयास : अर्चना जैन

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अर्चना जैन ने कहा कि छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रयासों में यह भी एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि वे विद्यालय में इस प्रकार का माहौल बनाने का पूर्ण प्रयास करते हैं। जिससे छात्रों में वैज्ञानिक सोच पनपे और बढे। इस सुअवसर पर उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी l

Whatsapp Channel Join