Panipat

Panipat में प्राइवेट विडियों वायरल करने की धमकी देकर लाखों की मांग, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पानीपत

Panipat पुलिस ने लिव-इन कपल को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल गांव देवीपुरी और मंजीत गांव बराना के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे की रिपेयरिंग और इंस्टॉलेशन का काम करते थे। आरोपियों ने कपल के फोन में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बहाने उनका जीमेल आईडी और पासवर्ड लिया। इसके बाद, वे कपल के निजी वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहे और फिर उन वीडियोस के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

अज्ञात नंबरों से कॉल और मैसेज मिल रहे थे

Whatsapp Channel Join

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स के अनुसार, पीड़ित युवक की ट्रैक्टर एजेंसी है और उन्हें नवंबर से अज्ञात नंबरों से कॉल और मैसेज मिल रहे थे, जिसमें उनके निजी पलों का वीडियो भेजा गया था। आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि, जब कपल को परेशान किया गया और वे पैसे देने के लिए तैयार हो गए, तो युवक ने अपनी परेशानी किसी परिचित से साझा की। उसके बाद, मामले की शिकायत पुलिस में की गई और दोनों आरोपी पकड़े गए।

जांच सीआईए वन पुलिस टीम को सौंपी थी

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मामले की जांच सीआईए वन पुलिस टीम को सौंपी थी। पुलिस ने वीडियो की जांच की और कपल से पुष्टि कर इस अपराध का खुलासा किया। आरोपियों ने पूछताछ में पूरी वारदात को स्वीकार किया। विवाहित कपल में युवक की पत्नी विदेश में रहती है, जबकि महिला अपने पति के साथ युवक के ट्रैक्टर शोरूम में काम करती है। दोनों के बीच प्यार हुआ और वे लिव-इन में रहने लगे थे। यह वीडियो भी शोरूम की ही है।

अन्य खबरें