Engaged in snatching the basic facilities of the sectors

Panipat के सैक्टरों की मूलभूत सुविधाओं को छीनने में जुटा Huda, 16 सैक्टरों में सीवर, सड़कों, Street Lights सहित सफाई का नहीं लगा कोई Tender

पानीपत

Panipat : हुडा(Huda) सैक्टरों के जिला संयोजक बलजीत सिंह(Baljeet Singh) ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हुडा(Huda) के 16 सैक्टरों में सीवर, सड़कें, स्ट्रीट लाईटें और करीब 7-8 माह से हुडा सैक्टरों की सड़कों पर सफाई के लिए आज तक विभाग की ओर से कोई टैंडर(Tender) जारी नहीं किया गया है।

बलजीत सिंह स्पष्ट किया कि विभाग मूलभूत सुविधाएं देने की बजाय छीनने का काम कर रहा हैं, जो अनदेखी का स्पष्ट प्रमाण हैं। 16 फरवरी 2024 को चीफ कंट्रोरल ऑफ फाईनेंस हुडा पंचकूला ने एडमिनिस्टेटर रोहतक को सैक्टर 7, 8, 24 और 40 और सैक्टर 18 ऑफिस का करीब 512 करोड़ की इजाजत दी हैं, लेकिन 2 माह बीतने को है, अब तक टैंडर नहीं लगाया गया है, जो कि विभाग की कार्यशैली व अनदेखी का स्पष्ट प्रमाण हैं।

Engaged in snatching the basic facilities of the sectors - 2

एचएसवीपी के 16 सैक्टरों में रहने वाले लगभग ढाई लाख लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए कई सालों से जूझ रहे हैं। हमने 2 साल में 11 बार ज्ञापन दिए है, लेकिन समस्याएं सुनने से पहले तबादला करा देते हैं, जो सरकार की कार्यशैली का स्पष्ट प्रमाण हैं।

Whatsapp Channel Join

Engaged in snatching the basic facilities of the sectors - 3

सैक्टरों में घूम रहे बेसहारा गौवंश

सैक्टर 6,7,8,11-12, 18, 24, 29 पार्ट 1-2, सैक्टर 25 और सैक्टर 40 इनमें कोई सीवर समस्या से परेशान है। कई सैक्टर सड़कों के लिए परेशान और औद्योगिक सैक्टर सडकें, पानी और सीवर सिस्टम से दिक्कत उठा रहे है। बेसहारा गौवंश भी सभी सैक्टरों में घूम रहे है तथा चोरियां भी हो रही है। इन दो सालों में एसडीएम की बात करें तो फरवरी 2022 से अब तक एक ही एसडीएम बदला गया।

Engaged in snatching the basic facilities of the sectors - 4

20 साल पुरानी सीवर लाईन, आज हुई ठप्प

सबसे बडी दिक्कत ये है कि 15-20 साल पहले सीवर लाईनें डाली गई थी। उस समय और अब इस समय आबादी कितनी रहने लगी है, इसलिए सीवर काम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए अधिकारियों का एचएसवीपी कार्यालय में न होने से सभी सैक्टरवासी परेशान हैं। अब हमने 5-6 दिन पहले सम्पदा अधिकारी को ज्ञापन दिया हैं और कहा कि लिखित में मीटिंग बुलाएं, ताकि आपको भी समस्याओं का पता लग सके। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी, इसलिए सैक्टरों की कहानी यहां अजीब हैं। सरकार को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत हैं।

Engaged in snatching the basic facilities of the sectors - 5
Engaged in snatching the basic facilities of the sectors - 6