World Menstruation Day

Humana People to People India संस्था ने मनाया विश्व माहवारी दिवस, Factory में चलाया जागरूकता अभियान

पानीपत

Panipat : हूमाना पीपल टू पीपल इंडिया(Humana People to People India) संस्था द्वारा मंगलवार को विश्व माहवारी दिवस(World Menstruation Day) मनाते हुए फैक्टरी(Factory) में कामकाजी महिलाओं के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया और सेनेटरी पैड(sanitary pads) वितरण भी किया गया। संस्था द्वारा एरिया वाइज कामकाजी महिलाओं को फैक्टरी में मुफ्त सैनेट्री पैड वितरित किया जाता है।

बता दें कि जरूरतमंद महिलाओं के सामने सेनेटरी पैड की अनुपलब्धता भी एक गंभीर समस्या है। जिसे देखते हुए यह मुहिम की शुरुआत की गई थी, जिसमें फैक्ट्रियों एवं मजदूर वर्ग महिलाओं में जाकर पैड वितरित किया जाता है। वर्तमान में 15 फैक्टरी में एक एक पैड बॉक्स भी संस्था द्वारा रखा गया है एवं महिलाओं को उनके स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाती है।प्रॉजेक्ट हेड बस्ता मारडी ने बताया कि हमारा एक ही उद्देश्य है जो महिलाएं आर्थिक परेशानी की वजह से अपने स्वास्थ्य के आवश्यक चीजों का अनदेखा करते हैं।

World Menstruation Day - 2

ऐसे में समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को आगे आना चाहिए एवं सहयोग करना चाहिए। संस्था पिछले 2 वर्ष से फैक्टरी में लगातार मासिक पैड वितरण करती आ रही है, आगे भी यह मुहिम चलते रहे यह कोशिश है। संस्था से सुधा झा ने महिलाओं को माहवारी स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता संबधी जनकारी दी। संस्था सदस्य शाहिना, गीता, अनिल, दीपक उपस्थित रहे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें