free health check-up camp for disabled children

Humana People to People ने लगाया दिव्यांग बच्चों(disabled children) के लिए मुफ्त Health Check-Up Camp

पानीपत

हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया(Humana People to People) द्वारा सैक्टर 13-17 स्थित ऑफिस में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम डीईआईसी सेंटर सिविल अस्पताल पानीपत के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से दिव्यांग बच्चों(disabled children) के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर(Health Check-Up Camp) का आयोजन किया गया।

बता दें कि कैंप में 31 दिव्यांग बच्चों का मेडिकल एसेसमेंट किया गया एवं उनका राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम कार्ड बनाया गया। इसके बाद आगे की इलाज एवं सुविधाओं के लिए उन्हें सिविल अस्पताल डीईआसी सेंटर पर आने का सुझाव दिया गया। बच्चों के विशेष देखरेख के लिए अभिभावकों की काउंसलिंग की गई एवं बच्चों की भी काउंसलिंग की गई। शिविर में बच्चों को ओ आर एस पैकेट एवं आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट डीईआईसी डॉक्टर द्वारा दी गई।

free health check-up camp for disabled children - 2

डीईआईसी टीम से डॉक्टर डॉ. सोनल राणा, डॉक्टर मधुमिता, डॉ. प्रदीप मालिक, फार्मासिस्ट श्वेता, मनदीप सिंह उपस्थित रहे।
संस्था की टीम से ज्योतिष, बस्ता मार्डी, सुधा झा, राकेश, गीता, साहिना और अनिल मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join

30 विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची टीम

संस्था द्वारा संचालित चिल्ड्रेन विद स्पेशल नीड्स के माध्यम से स्पेशल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने, जरूरी उपकरण सहायता इन सब प्रकार से मदद की जाती है। अभी इस प्रयास के माध्यम से संस्था वर्तमान में पानीपत के 30 विभिन्न क्षेत्रों में 150 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची है। इसके अलावा सर्वे के बाद इन बच्चों को स्वास्थ्य जांच, जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने एवं लगातार काउंसलिंग में संस्था द्वारा मदद किया जा रहा है।

free health check-up camp for disabled children - 3

सरकारी अस्पताल के माध्यम से किए जा रहे कार्य

कुछ बच्चों को खानपुर पीजीआई, कल्पना चावला हॉस्पिटल करनाल इलाज के लिए ले जाया गया। ब्लाइंड बच्चों का आंखों में ऑपरेशन में मदद, कानों से नहीं सुनने वाले बच्चों के लिए उनका जांच एवं थेरेपी में मदद, पैर हाथ से दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल जूते लगवाने इन सब कार्यों में संस्था द्वारा सरकारी अस्पताल के माध्यम से मदद किया जा रहा है।

अन्य खबरें