water

Panipat में महिला बेटे को लेकर नहर में कूदी, जानिए क्या रहा कारण

पानीपत

हरियाणा के Panipat से गुजरते हुए दिल्ली पैरलल नहर में एक महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ कूद गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें छलांग लगाते देखा और तत्काल पानी से बाहर निकाला। इसके बाद मां-बेटे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती किया गया। हालत में सुधार आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्हें घरेलू कलह से मानसिक परेशानी हो रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कुसुम बताया गया है जो नहर के पास ही एक कॉलोनी में रहती है। महिला की उम्र 22 साल है। उसके पति का नाम मोहम्मद अली है और उनका एक बेटा है जिसका नाम मोहम्मद अनास है। शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं और वह छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव करती हैं। इससे परेशान होकर महिला को मानसिक समस्या होने लगी और उसने गुरुवार को अपने पति से झगड़ा करके घर छोड़ दिया। बेटे को उठाकर घर से बाहर निकलते ही उसने नहर में छलांग लगा दी, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने के लिए कूदा। मां-बेटे को तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया, जिससे वे सुरक्षित रहे।

अन्य खबरें