जानिए हरियाणा का कौन सा शहर बना सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कूड़े का ढ़ेर

पानीपत

क्लर्कों के बाद अब नगर निगम के सफाई कर्मचारी अनिश्चत हड़ताल पर चले गए हैं। नगर निगम कर्मी काफी समय से ठेकेदार से वेतन की मांग कर रहे थे। तीन माह का वेतन ना मिलने के कारण कर्मियों ने हड़ताल शुरू की है। पिछले 1 सप्ताह से कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

पानीपत बना कूड़े का ढ़ेर

आज शहर में किसी भी जगह सफाई का काम नहीं हुआ है। सफाई ना होने की वजह से शहर भर की हर कॉलोनी, वार्ड और गलियों में गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया लेकिन वेतन नहीं मिला और अब वह सफाई करने के लिए शहर में तब नही उतरेंगे जब तक उन्हें वेतन नही मिलता।

Whatsapp Channel Join

नगर निगम और सफाई ठेकेदारों के हेरफेर में सफाई और कूड़ा उठान न होने से स्थिति बिगड़ गई है। शहर की सड़कों, गलियों, बाजार, सेक्टर और कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लग गए हैं। चार दिन से कूड़े का उठान पूरी तरह नहीं हो रहा है। ऐसे में पिछले दो दिन से बारिश होने से कूड़े से बदबू उठने लगी है। लोगों की मानें तो सैकड़ों टन कूड़ा शहर में पड़ा है।