लाखो रुपये के बिजली बिल का नहीं किया भुगतान, 208 उपभोक्ताओं के उतारे मीटर

पानीपत

पानीपत जिले में 80 लाख रुपए बिजली बिल का भुगतान न करने पर विभाग ने 208 उपभोक्ताओं के मीटर उतारे।

विस्तार में…

उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीमों ने शनिवार को देर शाम तक डिफॉल्टर बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। टीमों ने डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 208 लोगों के कनेक्शन काटकर मीटर उतारे है। साथ ही जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगे थे, उनके कनेक्शन एसडीओ कार्यालय से ही ऑनलाइन काट दिए गए।

Whatsapp Channel Join

आपको बता दें कि इन सभी के ऊपर 80 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया हैं। सब अर्बन डिविजन के XEN आदित्य कुंडू ने बताया कि उनकी टीमों ने 3 सब डिविजनों में कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। जिसमें सब अर्बन और सब डिविजन की टीमों ने 77 उपभोगताओं के कनेक्शन काटे, इनके ऊपर 31 लाख रुपए के बिजली बिल बकाया थे।

साथ ही मतलौडा सब डिविजन में 62 कनेक्शन काटे, इनके ऊपर 23 लाख रुपए के बिजली बिल बकाया थे। वहीं इसराना सब डिविजन में भी 69 कनेक्शन काटे गए, इनके ऊपर 26 लाख रुपए के बिजली बकाया हैं। साथ ही अर्बन सब डिवीजन के XEN आदित्य कुंडू ने बताते हुए कहा कि विभाग आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखेगा।