भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा(BJP Yuva Morcha) द्वारा कारगिल विजय दिवस(Kargil Vijay Diwas) की पूर्व संध्या पर भव्य मशाल यात्रा और तिरंगा यात्रा(grand torchlight procession) का आयोजन किया गया। यह मशाल यात्रा संविधान चौक(Samvidhan Chowk) लाल बत्ती से शुरू होकर पानीपत कोर्ट स्थित शहीद स्मारक(Shaheed Smarak) पर संपन्न हुई।
युवा मोर्चा के सभी साथियों ने हाथों में मशाल और भारत माता का तिरंगा लेकर भावुक मन से शहीदों की शहादत को याद कर उन्हे नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवा मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों पर अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम से भारत के वीर जवानों ने दुश्मनों को परास्त किया था। उन्होंने कहा कि सभी भारतवासियों के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है। शहीदों की याद में बने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पण कर भावुक मन से सभी युवाओं ने उन शहीदों की शहादत को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने कहा कि मातृभूमि के प्रति भारत के वीर जवानों की निष्ठा और समर्पण से यह राष्ट्र सदा ही सुरक्षित और गर्व महसूस करता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश आईटी प्रमुख सुनील कपूर, ब्राह्मण समाज के जिला प्रधान सतीश गौतम, भाजपा युवा मोर्चा जिले के पदाधिकारी व काफी भारी संख्या में युवा शामिल हुए।
