यमुना में सोमवार को स्नान करते हुए Panipat हनुमान सभा के पांच युवक डूब गए। गोताखोरों ने तीन युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी दो के शव करीब साढे पांच घंटे बाद शाम को मिले है। जिनका आज पोस्टमार्टम करवाया गया।
जानकारी के अनुसार पानीपत शहर से हनुमान सभा के 20 से ज्यादा युवक कई वाहनों में सवार होकर सोमवार दोपहर को यमुना में स्नान करने के लिए गए थे। सभी युवक दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे यमुना में स्नान कर रहे थे, तभी वार्ड 11, पुरानी सब्जी मंडी का 12 वर्षीय अमन यमुना में डूबने लगा तो जाटल रोड के 21 वर्षीय साहिल ने उसको बचाने का प्रयास किया।
गोताखोरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
हालांकि साहिल भी यमुना के गहरे पानी में डूबने लगा तो सुरेश, बलवान व महेश भी उन दोनो को बचाने के लिए गहरे पानी की तरफ चले गये और वे तीनों भी गहरे पानी में डूबने लगे। उनके साथियों ने शोर मचाया तो यमुना घाट पर मौजूद यूपी के गोताखोर साजिद, दिलशाद, बिल्लू व नौशाद आदि ने तीन युवकों को तो सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन साहिल व अमन गहरे पानी में डूब गए। एक युवक व एक किशोर के डूबने की सूचना मिलने पर यूपी व हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और पानीपत सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
उसके उपरांत यूपी व पानीपत के गोताखोरों की टीम ने यमुना में सर्च अभियान चलाया और करीब साढे पांच घंटे बाद करीब 6 बजे यमुना में साहिल व अमन के शव बरामद किए गए। वहीं मृतक के पिता ने गोताखोरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोताखोर 50000 रूपए की डिमांड की, इसके बावजूद उन्होंने उनके बच्चों को बाहर नहीं निकला। जब पैसों की बातचीत हो गई तब उन्होंने 5 मिनट के अंदर शवों को बाहर निकाल दिए। अगर गोताखोर चाहते तो उनके बच्चों की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि हनुमान सभा के कार्यक्रम के बाद यमुना में स्नान करना होता है और यह सामान उनके बच्चों का आखिरी स्नान बन गया।