Panipat के समालखा में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने युवक को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार विपिन एक कंपनी में काम करता था, रात के समय वह अपने काम से घर लौट रहा था कि अचानक एक तेज रफ्तार कार उसकी कार के सामने आ गई और उसकी टक्कर हो गई। इस टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। डॉक्टरों ने विपिन को चेकअप के दौरान ही मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर युवक का जीजा अस्पताल पहुंचा। जहां उसने शव का पंचनामा भरवा कर शव गृह में रखवा दिया है। जीजा की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।







