panipat-parshado ke perdesh satariye pershikshan shivir ka hua udhghatan

Panipat : पार्षदों के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन

पानीपत

समालखा, (अशोक शर्मा) : समर्थित पार्षदों के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन सेवा साधना केंद्र में हुआ। जिसमें प्रदेश भर से बडी संख्या में जिला पार्षदों ने भागीदारी की। बैठक के आरंभ में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा बिपलब देब ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना तथा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने भी दीप प्रज्वलित किया। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रभारी, राज्य सभा सांसद तथा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा बिप्लव देब रहे तथा अध्यक्षता भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण डॉ. ओम प्रकाश आत्रेय ने की।

पंचायती राज ही सुदृढ़ भारत की नीव : बिप्लव

Whatsapp Channel Join

बिप्लव देव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी जिला पार्षदों को अपने वार्ड के विकास कार्यों में जन भागीदारी बढ़ाए। उनकी समस्यों का समाधान उनसे बातचीत कर उनकी इच्छा अनुसार यथासंभव करे। देश का विकास गांव से होकर गुजरता है। ग्राम विकास से ही देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज ही सुदृढ़ भारत की नीव है।

सोशल मीडिया पर विरोधियों को डटकर जवाब दें : सलूजा

वहीं दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता हर्ष चतुर्वेदी रहे। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने की। सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के विकास माॅडल का प्रचार प्रसार करे। मोदी के विकास का प्रचार अपने सोशल मीडिया के माध्यम से करें। सोशल मीडिया पर विरोधियों को डटकर जवाब दें। वर्ग गीत प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी ने गाया।