Panipat : वार्ड 4 तहसील कैम्प अशोक नगर स्थित रामलीला पार्क(Ramlila Park) में रविवार को स्थानीय निवासियों द्वारा पार्क के रख-रखाव तथा सफाई को ध्यान में रखते हुए श्रमदान किया गया।
जिसमें की सरपरस्त कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा(Comrade Pushpendra Sharma) ने बताया कि पार्क की साफ-सफाई में रख-रखाव की जिम्मेदारी जितनी सरकार पर प्रशासन की है, उतनी ही आम नागरिक व आस-पास के लोगों की बनती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने शहरी विधायक को ज्ञापन देकर स्थाई माली की मांग की हुई है। वही अशोक नगर रेजिडेंट वैलफेयर के प्रधान सोनू शर्मा ने बताया कि उन्होंने पार्क में लगी लाइट स्थानीय लोगों की मदद से ठीक करवाई है, जबकि यह काम नगर निगम पानीपत का है।

पार्क के बीचोबीच बिजली की तार भी जा रही है, जो कि पार्क में खेलने वाले बच्चों व पार्क आने वाले लोगों के लिए किसी हादसे को न्यौता दे रही है। इस मौके पर पुष्पेंद्र शर्मा, प्रधान सोनू शर्मा, हरीश नागपाल, हर्ष चुघ, सतीश, सन्नी, दविंद्र सिंह, अंकित, विपुल अरोड़ा, लवली मेहता, एडवोकेट वैभव शर्मा, आरटीआई कार्यकर्ता अंशु नारंग उपस्थित रहे।




