हरियाणा के Panipat में पसीना रोड़ पर एक महिला को अज्ञात वाहन ने तेजी से टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला काम से अपने घर लौट रही थी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला के पति ने पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए केस दर्ज करवाया। महिला के पति ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले है लेकिन अब वह अपने परिवार के साथ पानीपत के सिवाह गांव में किराए पर रहते है। मृतक महिला का नाम सुनीता बताया जा रहा है। सुनीता के तीन बच्चे है। जिसमें दो बेटियां व एक बेटा है। सुनीता सिवाह बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करती थी। 23 जून को घर लौट रही सुनीता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






