टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला टास्क फोर्स का गठन कर दिया है इसके तहत आशा वर्करों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आशा वर्कर गांव-गांव जाकर बच्चों का डाटा तैयार करेंगी। जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है उन बच्चों का टीकाकरण करेंगी और बच्चों का पूरा डाटा U WIN पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा ने बताया कि इस प्रतिशत को जीरो करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए डॉ शशि गर्ग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में यह अभियान चलाया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्लानिंग में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में टीकाकरण 98% है। इसको 100% करने का प्रयास किया जा रहा है। 6% जिले में ऐसे बच्चे हैं जो mr1 और mr2 से वंचित है।
