Haryana Politics

Haryana Politics : इंसानियत और नेकी की राह पर चलकर कर सकते हैं अच्छे समाज का निर्माण, राजेश झट्टीपुर ने किया गांवों का दौरा, ईद पर्व की दी बधाई

पानीपत

Haryana Politics : (समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा में इंडियन नेशनल लोकदल के हलका अध्यक्ष राजेश झट्टीपुर ने गांव रसलापुर, सनौली, बापौली, गढ़ी बेशक, जलालपुर द्वितीय में पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद पर्व की बधाई दी। साथ ही उन्हें इनेलो पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ बीसी सेल के अध्यक्ष रणधीर जांगड़ा, राजेश, प्रवीन, अनवर चौहान और संदीप इत्यादि मौजूद रहे।

इस दौरान हलका अध्यक्ष राजेश झट्टीपुर ने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस्लाम का संदेश है कि सभी धर्मों के लोगों को प्रेम और स्नेह के साथ रहना चाहिए। यही गंगा-जमुनी तहजीब है। उन्होंने कहा कि ईद का दिन सिर्फ मुसलमान भाईयों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी भारतीयों के लिए खुशी का दिन है। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भारत में हम विभिन्न समुदायों के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। यह हमारी संस्कृति की पहचान है।

सर्वजातीय जनपंचायत मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि ईद का पर्व देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ईद को भाईचारे का पर्व भी माना जाता है। इस दिन मुस्लिम समाज के सभी लोग मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने जाते हैं। इसके बाद सभी एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि धैर्य और सौहार्द का नाम ही ईद है। पवित्र रमजान माह में पूरे धैर्य के साथ धार्मिक नियमों का पालन करते हुए प्रतिदिन रोजा रखना धैर्य ही है। इस त्याग और बलिदान के पश्चात ही महीने के प्रथम दिन ईदगाह में नमाज अदा कर ईद की खुशियां मनाई जाती है। देश के सभी त्योहारों के संगम के बीच हमें आपसी भाईचारे की एकता को बरकरार रखना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

समालखा 1

वहीं राजेश झट्टीपुर ने मुस्लिम भाईयो से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए इनेलो पार्टी का साथ दें। पार्टी आने वाले समय में प्रदेश में भाईचारे की मिसाल कायम करने का काम करेगी और अच्छे परिणाम देगी। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को राजनीति के धुरंधर कहलाते हैं, आने वाले समय में लोग उन्हें घरों में बैठाने का काम करेंगे। इनेलो पार्टी कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं करती।

समालखा 2

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर चहुंमुखी विकास करवाए जाएंगे। हर वर्ग के लिए समान रूप से कार्य होंगे। अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे। इस दौरान इनेलो बीसी सेल के अध्यक्ष रणधीर जांगड़ा ने कहा कि हर धर्म हमें सामाजिक सौहार्द, एकता, सम्मान और सेवा की सीख देते हैं। इंसानियत और नेकी की राह पर चलकर हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।