road accident

Panipat : NH-44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

पानीपत

हरियाणा के Panipat शहर में नेशनल हाईवे 44, जीटी रोड टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे उसकी मौत हो गई। इस व्यक्ति को पहचान रोहतक के निवासी के रूप में हुई। उसके बेटे को सूचना दी गई जिसके बाद मृतक का बेटा घटनास्थल पर पहुंच गया। बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे रुपेश ने बताया कि उसके पिता का नाम यशपाल उर्फ गोधू है जिनकी उम्र करीब 55 साल थी। वे चार भाई-बहन है। रुपेश ने बताया कि वे रोहतक जिल के महंम गांव के रहने वाले है और खेती-बाड़ी का काम करते है। उनके पिता पिछले एक साल से पानीपत टोल प्लाजा पर रहते थे। वह कभी-कभी घर भी जाता था। 24 मार्च की रात को करीब 10 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। उसने पानीपत जाकर जांच की तो वहां पता चला कि उसके पिता की मौत हो गई है। यशपाल का शव सिविल अस्पताल में ले जाया गया और वहां रुपेश द्वारा उसकी पहचान करवाई गई। पुलिस ने बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की जांच में जुट गई है।