आशादीप मॉडर्न स्कूल में शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

पानीपत

( सिटी तहलका के लिए समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट )
रविवार को हरियाणा के समालखा में आशादीप मॉडर्न स्कूल में जयहिंद कल्याण मंच के सौजन्य से शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आसपास के गांव के करीब 40 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयहिंद कल्याण मंच के अध्यक्ष डॉ त्रिलोक शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर का नाम भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में अमर है।

बचपन में अंग्रेजों ने उन्हें 15 कोड़ो का दंड दिया था तभी उन्होंने संकल्प लिया कि अब अंग्रेजों के हाथ कभी नहीं लगेंगे। इसी संकल्प को पूरा करते हुए उन्होंने 27 फरवरी 1931 को पुलिस से घिरने के बाद अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में स्वयं को गोली मारकर अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Whatsapp Channel Join

इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि प्रधान बलवान शर्मा, मनोज जोरासी, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुचछल, पार्षद रेणु धीमान, अशोक शर्मा, सतनारायण शर्मा, नारायणदत शर्मा, हेमंत भाटिया मंच संचालक आनंद प्रकाश आर्य आदि ने भी चंद्रशेखर की जीवनी व उनके द्वारा दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर देवेंद्र आर्य, पवन कौशिक, केशव जांगड़ा, जयदेव शर्मा, जितेंद्र वत्स, दीपक मित्तल, हरीश शर्मा, सरोज बाला शर्मा, पिंकी देशवाल, कौशल्या शर्मा, राजकुमार भापरा, मनीष गौतम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।