(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) कैबनिट मंत्री Krishan Lal Panwar हरियाणा विधान सभा चुनावों में छठी बार विधायक बनने व दूसरी बार भाजपा सरकार में कैबनिट मंत्री के रूप में शपथ लेने पर समालखा में मंत्री पंवार के दोस्त समाज सेवी जगपाल जौरासी ने लडडू बांट कर खुशी मनाई।
समालखा के प्रमुख समाज सेवी जगपाल जौरासी ने बताया कि मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विभिन्न सामाजिक सेवाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। अपने शौक में वह जनता के साथ बातचीत करना पसंद करते हैं। उनका पसंदीदा मनोरंजन खबरों को सुनना है। पिछली सरकार में मंत्री रहने के बाद पंवार 2019 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी भाजपा ने उन पर विश्वास बनाए रखा और पंवार ने बूथ से लेकर चौपाल तक भाजपा के साथ लोगों को जोड़ने का काम किया।

इसी का परिणाम रहा कि सीएम मनोहर लाल ने उन्हें राज्यसभा सदस्य का प्रत्याशी बनाया था। अब 2024 में छठी बार विधान सभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। कृष्ण लाल पंवार एक ईमानदार मेहनती व मिलनसार नेता हैं इसलिए वो लोकप्रिय हैं। वह सक्रिय रूप से सामाजिक सेवाओं में भाग लेते हैं। जगपाल ने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों से प्रदेश की जनता बहुत खुश है जिसके चलते जनता ने तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार बनाई है।