road accident

Panipat में हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से मारी टक्कर, 2 की मौत, 25 घायल

पानीपत

Panipat जिले के डाहर टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसमें करीब 27 लोग चपेट में आ गए। उसमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी व्यक्ति चुलकाना धाम जा रहे थे। वही हादसे के बाद आरोपी ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और दुर्घटना स्थल पर बुलाया।

घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से करीब 2 व्यक्तियों को डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृतक घोषित कर दिया। जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई उनमें से एक तो ड्राइवर था और दूसरा छोटा बच्चा था। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे का नाम आशु था जो कि 10 वीं कक्षा का छात्र था। जिसकी एक छोटी बहन है। जिन व्यक्ति मौत हुई वह आशु का पिता था। घायल हुए करीब 25 में से 20 व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि हर साल की तरह उनके परिवार के सदस्य चुलकाना धाम पैदल यात्रा के लिए निकले थे।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में आकाश, राजेश, रूपा, अजय, वंश, दक्ष, अजीत, शुभम, अमन, अशोक, चिंटू, काजल, बिमला, अमन, साजन, सागर, मन्नु, अशोक, अनमोल, मीनाक्षी और सूरजभान घायल हुए हैं। मृतक छतरपाल पेशे से बाइक मिस्त्री थे। हादसे के वक्त ट्रैक्टर भी वही चला रहे थे। वह 2 बेटों के पिता थे। वहीं, आशु 10वीं कक्षा का छात्र था। उसकी एक छोटी बहन है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें