Panipat में एक भयानक हादसा हो गया है। दरअसल ट्रैक्टर ने आईटीआई के एक छात्र को टक्कर मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के आधार पर यह हादसा अनाज मंडी में हुआ। मृतक युवक का नाम सागर बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि वह गांव खोजकीपुर तहसील बापौली का रहने वाला है। मेरा बेटा आईटीआई पानीपत में पढ़ता है। हर रोज की तरह ही वह 15 अक्तूबर को आईटीआई के लिए निकला था। करीब 9 बजे उसका फोन आया और उसने बताया कि उसको एक ट्रक्टर ने टक्कर मार दी और ट्रक्टर का पहिया उसके पेट के ऊपर ने गुजर गया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरे बेटे सागर ने बताया कि वह इलाज के लिए हैदराबादी अस्पताल जा रहा है। सूचना मिलते ही हम अस्पताल में पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण उसको दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।