woman committed suicide - 2

पानीपत में बच्चा नहीं होने से परेशान महिला ने की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव

पानीपत

पानीपत शहर में एक महिला ने बच्चा न होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला के शव को फंदे पर लटका देख मकान मालिक ने इसकी सूचना काम पर गए उसके पति को दी। सूचना मिलते ही पति घर पहुंचा। इसके बाद उसने महिला के मायके वालों को फोन कर इस बारे में बताया।

फंदा काटकर शव को उतारा नीचे

साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस और मायके वालों के पहुंचने से ही पहले ही फंदा काट शव को नीचे उतार दिया गया। मायके से पहुंचे लोगों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां मायके वालों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Whatsapp Channel Join

बच्चा न होना बना आत्महत्या की वजह

मृतका के भाई विपिन झा ने बताया कि वह किशनगढ़ नई दिल्ली का रहने वाला है। उसकी बहन मनीता देवी (34) की करीब 7 साल पहले यूपी के रहने वाले संजीव तिवारी के साथ दूसरी शादी हुई थी। संजीव अब पानीपत के सेक्टर 12 में किराए पर रहता है। वे पिछले करीब एक साल से यहां रहे है।

पहले हो चुका था तालाक

मनीता का पहले तलाक हुआ था। उसको पहली शादी से भी कोई बच्चा नहीं था। जबकि संजीव के दो बच्चे है। जिसमें 24 साल की बेटी और 18 साल का बेटा है। दूसरी शादी के बाद भी मनीता को कोई बच्चा नहीं हुआ। जिससे वह अक्सर परेशान रहती थी। इसी कारण के चलते उसने घर पर ही अपनी साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अन्य खबरें पढ़ें….