Panipat के दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी की गई है। आरोपियों में पुलिस कर्मी भी शामिल है। विदेश भेजने के बाद दोनों युवाओं को एक महीने तक कमरे में बंद रखा गया और उनके साथ मारपीट की। उच्च अधिकारियों के आदेशों पर पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में साहिल नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह गोहाना रोड का रहने वाला है। उसके साथ 4 लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। जिनका नाम अमित, अशोक, कचहेरी ट्राइपिस्ट चांद और विकास है। ये चारों युवाओं को विदेश भेजने का काम करते है। साथ ही उसने बताया कि 15 जुलाई 2023 को अशोक नाम के आरोपी ने उसे कॉल करके कहा था कि वह उसको और उसके दोस्त को फ्रॉस में बुला लेगा।
उच्च अधिकारियों के आदेशों पर केस दर्ज
वहां उनकी नौकरी भी लगवा देगा। पुलिस कर्मी भी उसके घर आया और कहा कि उसके भाई की वहां पर खूब जान पहचान है। 14 सितंबर को जब हम दोनों एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें रूस का वीजा थमा दिया। वीजा देने के बाद आरोपियों ने उनको कहा कि उन्हें रूस पहुंचने पर फ्रांस का वीजा मिल जाएगा। जब दोनों युवक रूस पहुंचे तो उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया और उनकी खूब पिटाई की गई।
साथ ही उनके फोन भी छीन लिए गए। एक माह के बाद वह किसी तरह से वहां से निकले और पुलिस के पास पहुंचे। 10 नवंबर को वे किसी तरह भारत वापस पहुंचे। इंडिया पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने इसकी शिकायत की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई गई। उच्च अधिकारियों के आदेशों पर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।