Youth drowns in deep pool of Yamuna in Panipat, dies

Panipat में यमुना के गहरे कुंड में डूबा युवक, मौत

पानीपत

हरियाणा के Panipat के गांव ऊझा का एक युवक यमुना नदी के गहरे कूंज में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था वह अपने गांव के दोस्तों के साथ नहाने चला गया था। नहाते वक्त वह अपने दूसरे साथी के साथ पानी में कुछ अंदर तक चला गया था। वहां गहरे कुंड में दोनों डूबने लगे। इस दौरान उनके अन्य साथियों ने एक युवक को तो बचा लिया जबकि दूसरा उसी में डूब गया। जिसे कई घंटे बाद पानी से बाहर निकाला, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। शव को शामली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां आज उसका पोस्टमॉर्टम होगा।

जानकारी देते हुए गांव ऊझा के रहने वाले कर्मबीर ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा हर्ष है। जोकि गांव के रहने वाले अपने 20 वर्षीय दोस्त निशांत व अन्य 4-5 के साथ मंगलवार को यमुना में नहाने गया था। सभी दोस्त पानीपत की बजाय यूपी बॉर्डर क्रॉस कर वहां की सीमा में यमुना पर जाकर नहाने लगे। जब वे नहा रहे थे, तो अचानक निशांत और एक अन्य युवक पानी के बीच में चले गए। जहां गहरे कुंड बने हुए थे। यहीं पर दोनों संतुलन खो बैठे। निशांत के साथ वाले युवक को तो उसके साथियों ने किसी तरह बचा लिया। लेकिन निशांत चंद सेकेंड में ही गहरे पानी में डूब गया।

जिसे गोताखोरों की टीमों ने तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं लगा। फिर वहां ऑक्सीजन सिलेंडर वाले गोताखोर आए जिन्होंने उसे काफी देर तलाश के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक निशांत तीन भाईयों व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता का करीब 4 माह पहले ही हार्ट अटैक से निधन हुआ था।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें