पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा प्रस्तावित 11 फरवरी को जींद में होने वाली पैंशन संकल्प महारैली की तैयारी को लेकर पैंशन बहाली संघर्ष समिति जिला पानीपत की टीम जिला प्रधान विजय शर्मा की अगुवाई में जिला व ब्लॉक स्तर पर सभी स्कूल, कॉलेज और विभाग में दौरा करते हुए कार्यरत सभी शिक्षक व कर्मचारियों के साथ सभा कर रैली में पहुंचने का निमंत्रण लगातार दे रहे हैं।
विभागीय दौरे के दौरान जिला प्रधान ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर समिति लम्बे समय से आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार कुम्भकर्णी नींद में है और लगातार कर्मचारियों द्वारा मेहनत से कमाए पैसे को शेयर बजार में लगाने पर तुली हुई है। कर्मचारियों की पेंशन कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है, अपने अधिकार को पाने के लिए जींद रैली को लेकर विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षकों में भी भारी उत्साह है।

इस दौरान शिक्षकों ने जींद संकल्प महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत करने का ठोस आश्वासन भी समिति को दिया है। टीम जत्थे में जिला सचिव चरण सिंह, समिति कैशियर महिपाल घणघस, मुकेश पटवारी, अमरजीत मलिक, प्रदीप जांगडा, सुलतान मलिक आदि समिति नेता शामिल रहे।

