➤पुलिस का नशा मुक्ति अभियान खोतपरा स्कूल में आयोजित
➤विद्यार्थियों को नशा के दुष्परिणामों की जानकारी और शपथ
➤मोबाइल लत से बचने का भी संदेश
समालखा,अशोक शर्मा
पुलिस अधीक्षक पानीपत द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोतपरा में जाकर विद्यार्थियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर अपने जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई।

नशा अभियान कार्यक्रम डीएसपी नरेन्द्र कादियान के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में एएसआई जगपाल सिंह ने बच्चों को समझाया कि नशा की बुराई से मनुष्य के जीवन में कितने प्रकार की समस्याएं खड़ी होती हैं,उसका स्वास्थ्य दिनों दिन खराब होता जाता है।धन हानि भी होती है।सामाजिक प्रतिष्ठा भी धीरे-धीरे गिरने लगती है।
एएसआई जगपाल ने बच्चों को बताया कि घर परिवार में भी जो भी घर का सदस्य बीड़ी खैनी तंबाकू इत्यादि का सेवन करता हो तो बच्चों को अपने परिवार के सदस्यों को अपनी बाल हट कर हर प्रकार के नशे को त्यागने के लिए मजबूर करना चाहिए।जिससे कि बच्चों से प्रेम करने वाले परिवार के सदस्य बच्चों के बार-बार आग्रह करने पर उस नशे रूपी लत त्याग कर दें।
एएसआई जगपाल ने कहा कि आज के दौर में युवा पीढ़ी को मोबाइल जैसे नशे से भी बचना चाहिए क्योंकि यह नई आयु वर्ग के बच्चों को अपंग बनाने का कार्य कर रहा है।ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने से बच्चों की बुद्धिमत्ता क्षीण हो जाती है।

