समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट : पट्टीकल्याणा महावटी रोड़ अंडर पास 2 वर्ष पहले ही बनाया गया था। उसके पास पानी की निकासी के लिए 6 महीने पहले एक नाला निकाला गया था।
लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि नाले के ऊपर जो लेंटर डाला गया वो 15-20 दिन में ही टूटना शुरू हो गया। लैंटर टूटने के कारण आए दिन इसमें गिरकर दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। सोमवार सुबह भाजपा आईटी अध्यक्ष समालखा अनिल त्यागी उधर से जा रहे थे कि उनकी बाईक स्लिप हो गई और वह गिर गए। यह तो गणीनत रही उनको चोट नहीं लगी। वो बाल बाल बच गए।

उन्होंने बताया कि पुलिया का लैंटर टूटा होने की वजह से लोगों को आने-जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भाजपा नेता अनिल त्यागी व अन्य लोगों ने समालखा प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सहज हो सके।

