arrested

Panipat : जेल में बंद पति को चरस पहुंचाने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार, कपड़ों व बैग देने पहुंची थी जेल, 6 ग्राम चरस बरामद

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने जेल में बंद पति को मुलाकात के दौरान कपड़ो व बैग की आड में चरस पहुंचाने वाली आरोपी महिला सुजवंती को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि थाना में पानीपत जेल उप अधीक्षक दीपक हुड्डा ने 24 जनवरी को पत्राचार के माध्यम से सूचना देकर बताया था कि थाना चांदनी बाग में दर्ज लूट के एक अभियोग में सोनीपत के असदपुर का सन्नी पानीपत जेल में बंद है। बंदी सन्नी की पत्नी सुजवंती 24 जनवरी को जेल पर बंदी सन्नी से मिलने आई थी। उसने अपने पति सन्नी को कपड़े व बैग देने के लिए जमा करवाया। वार्डर सुभाष ने चेक किया तो बैग के उपरी हिस्से में सीली हुई निषेध वस्तु प्रतीत हुई।

सूचना पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने जेल पर पहुंचकर जेल उप अधीक्षक दीपक हुड्डा व डयूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में बेग के हेंडल के उपर कि किनारियों की सिलाई उखाड़ी तो चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 6 ग्राम पाया गया। चरस को कब्जा पुलिस में लेकर जेल उप अधीक्षक दीपक हुड्डा की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Whatsapp Channel Join

2023 3image 14 53 531208620kuru

कुछ दिन पहले अज्ञात से खरीदी थी चरस

इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने आरोपी महिला सुजवंती को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि बंदी पति सन्नी के कहने पर उसने कुछ दिन पहले एक अज्ञात युवक से उक्त चरस खरीदी थी। थेले की किनारी में चरस छुपाकर सील दिया और जेल पर मुलाकात के दौरान बंदी पति सन्नी को थेला देकर गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सुजवंती को पुलिस बेल पर छोड़ा।