Patwaris' strike

Yamunanagar : हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, सरकार पर लगाए जा रहे वादा खिलाफी के आरोप

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल जारी है जो लगातार सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे है। पटवारी व काननुगो एसोसिएशन की हड़ताल का आज 14 वां दिन है। हड़ताल से आम जनता के कामों पर काफी फर्क पड़ रहा है। पटवारियों का कहना है की अभी तक सरकार की तरफ से कोई बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में हड़ताल को 3 दिन और आगे बड़ा दिया गया है।

हरियाणा में पटवारी व काननूगो 3 जनवरी से हड़ताल पर हैं। आज पटवारियों की हड़ताल का 14वां दिन है। यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में धरने पर बैठे पटवारी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। पे ग्रेड को 2016 से लागू करने की मांग पटवारी कर रहे है।

धरने पर बैठे अवतार सिंह का कहना कि पटवारी की हड़ताल का आज 14वा दिन है। अभी तक सरकार से कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा की जब तक हमारी बात सरकार से नहीं होगी तब तक हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब तीन दिन हड़ताल को और बढ़ा दिया गया है। पटवारी अवतार सिंह ने कहा कि जनता के बहुत से कम होते हैं जो पटवारी व काननुगो को करने होते है। हड़ताल पर होने से इन सभी कामों पर ब्रेक लगी हुई है और जनता परेशान हो रही है। हम सरकार से ही मांग करते हैं कि हमारी मांगों पर ध्यान दिया जाए। ताकि हम भी दोबारा अपने काम पर वापिस लौट सकें।

Whatsapp Channel Join