14 1

Rewari : दो Police Head Constables पर लोगों ने किया जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटा

रेवाड़ी हरियाणा

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कुछ लोगों ने पुलिस के दो हेड कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले कुछ आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोसली थाना के अंतर्गत आने वाली नाहड़ पुलिस चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल लाल सिंह और ओमप्रकाश दोनों बुधवार की रात अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि नाहड़-कनीना रोड स्थित देवा होटल के पास कुछ लोग शराब पी रहे थे। पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो 5-6 युवक खड़े मिले।

पुलिस कर्मियों के साथ पहले गाली-गलोज की

Whatsapp Channel Join

पहले तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और फिर दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह पीटा, जिससे उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद नाहड़ चौकी के अलावा कोसली थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रात में ही गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को शहर के एक प्रा‌इवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में

पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी नाहड़ और कोसली के रहने वाले हैं। रात में ही सीआईए के अलावा लोकल पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।