Uproar against policemen

Haryana में लोगों ने किया पुलिसकर्मियों के खिलाफ हंगामा, पढ़िए क्या है वजह

हरियाणा

Haryana में पुलिसकर्मियों के खिलाफ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। जिसके बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।बता दें कि पुंडरी से BJP विधायक Satpal Jamba द्वारा ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करना शुरू कर दिए थे। विधायक ने खासकर बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने और लड़कियों का पीछा करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।

इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की, लेकिन इस पर लोगों ने रविवार (24 नवंबर) को हाबड़ी मोड़ पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस की गाड़ी और बाइक सवार पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया। पुलिसकर्मियों पर आरोप था कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी और बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं थी।

इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया और पूछा कि जब पुलिस खुद नियमों का पालन नहीं कर रही, तो जनता से क्यों उम्मीद की जा रही है। विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस से सवाल किया कि विधायक सतपाल जांबा ने आमजन के चालान करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों के चालान कौन करेगा?

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी खुद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? लोग यह भी पूछ रहे थे कि उनके लिए यह दोहरा कानून क्यों लागू हो रहा है। यह घटना पुलिस और जनता के बीच तनाव का कारण बन गई, और लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अन्य खबरें..