Quarter Marathon was held in DCRUST on Basant Panchami

Sonipat : प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्र का नाम किया रोशन, बसंत पंचमी पर DCRUST में हुई Quarter Marathon, Mamta व Kunal रहे प्रथम

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत के उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर वहीं राष्ट्र विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हैं, जो देश खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने हमारे राष्ट्र का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया हैं।

डॉ. मनोज कुमार सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर आयोजित क्वार्टर मैराथन के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।मैराथन के उदघाटन के अवसर पर उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार और कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने दीनबंधु छोटू राम की प्रतिमा का पुष्प अर्पित करके किया।

उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मानव के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों के माध्यम से हमारी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है। खेल के माध्यम से हमारे अंदर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से हमारे अंदर एकता की भावना विकसित होने के साथ ही साथ नेतृत्व की भावना भी पैदा होती है।

Screenshot 2158

खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास

उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को किसी ने किसी खेल में भाग अवश्य लेना चाहिए। खेल से हमारा शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि आज की मैराथन को सभी छात्र एवं छात्राओं को पूर्ण करना चाहिए, जो इस बार अपना शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए वे अगली बार कठिन परिश्रम करके शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

कुलपति

खेल मानव जीवन का अहम भाग

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि खेल मानव जीवन का अहम भाग हैं। खेल के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। खेल के माध्यम से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल के लिए अच्छी सुविधाएं हैं। विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। युवा खेल में भाग लेगें तो वे स्वस्थ रहेगें तथा उनका बीमारी पर लगने वाला पैसा बच जाएगा तथा वे उस पैसे का कहीं अन्य स्थान पर सदुपयोग कर सकते हैं।

Screenshot 2157

विजेताओं को नकद राशि देकर किया सम्मानित

कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि क्वार्टर मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 6100,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 4100 रूपए का प्रदान किया जाएगा। जबकि 7 सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपए के प्रदान किए जाएंगें। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

ये रहे विजेता खिलाड़ी

खेल निदेशक डा.बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि लड़कों की क्वार्टर मैराथन में कुणाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिषेक व चिराग ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि मोहम्मद साजिद, रघुनाथ, चिराग,रौनक,नीतिन, तन्मय व अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रीचि व आरती ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। नविश, प्रतिभा, अंशिका,कीर्ति , सलोनी, दीपिका व तुषारिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

Screenshot 2163

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रो.रजनी शुक्ला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुखदीप सिंह, डाॅ. बीरेंद्र हुड्डा, प्रो. मनोज दूहन, प्रो. सुरेंद्र दहिया, प्रो. विजय शर्मा, प्रो. किरण नेहरा, प्रो. एसएन महापात्रा, प्रो.(सेवा निवृत) आरके सोनी, प्रो. सुमनलता, प्रो. प्रियंका पंवार, प्रो. सुमन सांगवान, प्रो. सुमन गुलिया, डाॅ. सतपाल, प्रो. रवि वैश, लेफ्टिनेंट डाॅ. प्रदीप सिंह, प्रो. परविंद्र सिंह, डाॅ. पूनम श्योराण, डाॅ. प्राची चौधरी, डाॅ. ममता भगत, डाॅ. मनीषा मनचंदा और रोहतास दहिया आदि उपस्थित थे।