66408753

पानीपत में ब्लैकमेलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पीड़ित के खिलाफ SC\ST ACT के तहत केस दर्ज करवा मांग रहा था ढाई लाख

पानीपत हरियाणा

हरियाणा के पानीपत शहर में पुलिस ने एक ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवा कर पीड़ित से ढाई लाख रुपए मांगे थे। जिसमें वह पहले 1 लाख रुपए ले चुका था। अब और 1 लाख रुपए लेते हुए शख्स को रंगेहाथ गिरफ्तार करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में कमल कुमार ने कहा कि गांव नोहरा, तहसील मतलौडा का रहने वाला है। वह एक विभाग में सरकारी कर्मचारी है। उसके खिलाफ शक्ति नगर के रहने वाले अमित रंगा ने एससीएसटी का केस दर्ज करवाया हुआ था। इसके बाद अमित उससे मुकदमे में फैसला करने और शपथपत्र देने के बारे में 2 लाख 50 हजार रुपए मांग रहा है। जिसको 5 नवंबर को 1 लाख रुपए दिए थे। जिसका उसने स्टिंग ऑपरेशन किया है। अब 1 लाख रुपए 7 नवंबर को फिर से मॉडल टाउन में देने का फिक्स हुआ है। जोकि अमित रंगा पैसे लेकर शपथपत्र देने के लिए व पैसे लेने के लिए मॉडल टाउन में आएगा। जब वह निर्धारित समय पर पैसे लेने आया तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।