Paise

Panipat में पुलिस ने नाकाबंदी कर 6 कारों से करीब 20 लाख कैश किया बरामद

हरियाणा पानीपत विधानसभा चुनाव

Panipat विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए नकद बरामद किए गए। एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेश पर जिले और प्रदेश की सीमाओं पर सख्त चेकिंग की जा रही है। एसएसटी और एफएसटी की टीमें संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही हैं।

  • बरसत चुंगी पर: कुरुक्षेत्र नंबर की एक कार से 8 लाख 70 हजार रुपए।
  • नूरवाला: करनाल नंबर की एक कार से 1 लाख 45 हजार रुपए।
  • देशराज कॉलोनी: दिल्ली नंबर की एक कार से 1 लाख 48 हजार रुपए।
  • शिवाजी स्टेडियम: एक कार से 75 हजार 800 रुपए, दूसरी कार से 1 लाख 45 हजार रुपए।
  • अग्रसेन चौक: पानीपत नंबर की कार से 2 लाख 50 हजार रुपए।
  • देवी मंदिर के पास: इनोवा कार से 3 लाख 30 हजार रुपए बरामद किए गए।

कैश ले जाने वाले युवकों द्वारा सही जानकारी या प्रूफ न देने पर पुलिस ने नकदी को जब्त कर एसएसटी और एफएसटी टीम को सौंप दिया, जिन्होंने इसे ट्रेजरी में जमा करवा दिया। हरियाणा में आचार संहिता लागू होने के बाद 50,000 रुपए से अधिक की नकदी बिना प्रमाण के ले जाने पर प्रतिबंध है।

अन्य खबरें