Untitled design 21

BJP HARYANA के संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति

हरियाणा Breaking News

Chandigarh हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण के साथ विचार-विमर्श के बाद की गई हैं।

IMG 20241215 WA0012

संगठनात्मक चुनाव के लिए डा. अर्चना गुप्ता को प्रदेश चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नागेंद्र शर्मा को प्रदेश सहचुनाव अधिकारी, अमरनाथ सौदा को प्रदेश सहचुनाव अधिकारी, बिजेंद्र नेहरा को प्रदेश सहचुनाव अधिकारी बनाया गया है। यह अधिकारी हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे। चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी ये अधिकारी करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

अन्य खबरें