Prakash Parv of Guru Gobind Singh

Guru Gobind Singh के 358वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारों में जोर-शोर से चल रही तैयारियां, धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ

धर्म पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) सिक्खों के दशम गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व 21 जनवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। गुरू के 358वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरूद्वारों में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही प्रकाश पर्व को लेकर धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ कर दिए गए हैं।

पानीपत के खंड समालखा के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने बताया कि इस वर्ष गुरू गोविंद सिंह का 358वां प्रकाश पर्व है। जिसके उपलक्ष्य में देशभर के गुरूद्वारों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर स्थानीय गुरुद्वारे में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पर्व के मौके पर प्रभातफेरी प्रारंभ हो गई है।

बिल्ल 1

कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग शामिल हो रहे हैं। रागी जत्थे द्वारा गुरबानी और शब्द गायन के माध्यम से गुरु के उपदेशों से अनुयायियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में शहर में गुरु ग्रंथ साहिब की छतर-छाया हेत पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें पहली पातशाही अखाड़ा गतका पार्टी, तीर-तलवार, नेजा, भाले के दिलकश जौहर दिखाएगी।

Whatsapp Channel Join

बिल्ला

नगर कीर्तन में पंजाब के खन्ना मंडी से चढ़दीकला फौजी बैंड धार्मिक धुनों से नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएगा। प्रभातफेरी में प्रतिदिन प्रातः शहर के प्रमुख मार्गों पर शब्द गायन के माध्यम से गुरू के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान गुरू के अनुयायियों द्वारा सुख और शांति की मनोकामना को लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में गुरू की अरदास भी कराई गई। जगतार सिंह बिल्ला ने बताया कि नगर कीर्तन कुलदीप सिंह और अमरजीत सिंह के निवास स्थान से आरंभ होगा और मॉडल टाऊन गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपूर्ण होगा।

गुरू गोविंद सिंह