सुभाष बराला

हरियाणा में खेलों को बढ़ावा: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सनियाना गांव में खेल सुविधाओं के लिए दिए 5 लाख

हरियाणा

टोहाना के सनियाना गांव में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अपने सांसद कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। वे शुक्रवार को गांव में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ व खेल मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

बराला ने कहा कि केंद्र सरकार की खेलो इंडिया पहल से हरियाणा में खेलों का स्तर तेजी से बढ़ा है। खेलो इंडिया केंद्रों में पूर्व चैंपियन एथलीट नई पीढ़ी को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिससे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

अन्य खबरें