Protest by municipal employees

Sonipat में नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर कर रहे हल्ला-बोल

हरियाणा सोनीपत

Sonipat नगर निगम कार्यालय में आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर गेट मीटिंग और रोड प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भारत कंडेरा और मंच संचालक इकाई सचिव राजा भाई ने की।

राज्य प्रैस सचिव राजीव खत्री ने प्रदर्शन में शामिल सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से जो लिखित समझौते किए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाए। संघ आगामी रणनीति के तहत हड़ताल जैसी स्थिति की घोषणा भी कर सकता है। खत्री ने कहा कि कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतों जैसे बच्चों की फीस, राशन, बिजली बिल आदि का भुगतान करने में कठिनाई हो रही है।

PARADARSHAN 5 1

पदाधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों से कर्मचारियों के वेतन का तत्काल भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कर्मचारियों के भुगतान नहीं किया गया तो नगर निगम सोनीपत में आने वाले समय में हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें