ram bhakt samaan samaroh

kurukshetra ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तम पुरा बाग में मुख्यमंत्री Manohar Lal ने राम भक्तों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा

कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में भगवान राम के भक्तों का सम्मान समारोह प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य रूप से शिरकत की ओर प्रदेश की रामलीला कमेटी के पदाधिकारी को सम्मानित किया। प्रदेश की 300 रामलीला कमेटिया रजिस्टर्ड है इन कमेटी के 3000 से अधिक पदाधिकारी और सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

Screenshot 904

श्री राम के भक्त सम्मान समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश से बुजुर्ग तीर्थ योजना पोर्टल का भी शुभारंभ भी किया। जिसमें 60 साल तक के बुजुर्ग लोगों को 3 एसी स्पेशल ट्रेन द्वारा मुफ्त तीर्थ यात्रा के दर्शन कराए जाएंगे व प्रदेश के 28 लाख बुजुर्ग ले सकेंगे तीर्थ यात्रा का लाभ सकेंगे। वही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारी से नशे के प्रति अभियान चलाने की अपील भी की और सभी सम्मान समारोह में पहुंचे लोगों से नशे के प्रति शपथ भी दिलवाई।