City Tehlka

“हरियाणा में 6 डिग्री की गिरावट, मौसम में बदलाव की उम्मीद”

हरियाणा

  • हरियाणा में बारिश का असर, तापमान में गिरावट
  • सिरसा में 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा अधिकतम तापमान
  • कृषि कार्य में राहत, गेहूं की कटाई में सुगमता

Haryana Weather: हरियाणा में दो-तीन दिन की बारिश का असर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आई है। पहले जहां प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, अब यह लगभग 6 डिग्री की गिरावट के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इससे किसानों को राहत मिली है क्योंकि बारिश में भीगी गेहूं की कटाई और कढ़ाई का काम 3 दिन से रुका हुआ था। मौसम साफ होने से किसानों को अब अपने कार्यों को फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा।

शनिवार को प्रदेश के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसका असर यह हुआ कि लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। शनिवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था।

Whatsapp Channel Join

तापमान में गिरावट की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में और बदलाव संभव है। बारिश के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सिरसा में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जिसके बाद वहां का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, हिसार के बालसमंद में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस घटा, जिसके बाद बालसमंद का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।