City Tehlka

बादलां नै डेरा डाल ल्या हरियाणा में, तीन दिन पड़ेगा फरक

हरियाणा

  • हरियाणा में 1 से 3 मई तक बारिश और आंधी-तूफान के आसार
  • कई जिलों में गरज-चमक, धूलभरी हवाएं और हल्की बारिश की चेतावनी
  • तापमान में आई गिरावट, सिरसा अब भी सबसे गर्म जिला

Haryana weather forecast: हरियाणा में आज यानी बुधवार से मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 1 मई से 3 मई तक हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह सिलसिला 4 मई तक जारी रह सकता है।

मंगलवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गिरावट मेवात में 4.8 डिग्री की रही, जिससे वहां का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री तक आ गया। दूसरी ओर, सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला बना रहा, जहां का तापमान 42.2 डिग्री मापा गया।

Whatsapp Channel Join

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 मई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 2 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में इसी तरह का मौसम रहेगा। वहीं, 3 मई को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी सहित कई अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। लगातार बदलते मौसम के बीच किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।