Screenshot 3298

सोनीपत में बारिश बनी आफत, शुगर मिल की पिराई बंद, किसान परेशान

हरियाणा सोनीपत

सोनीपत में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। किसानों के खेतों में पानी भरने और जमीन गीली होने के कारण गन्ने की कटाई और शुगर मिल तक उसकी आपूर्ति रुक गई है। इससे सोनीपत शुगर मिल की पिराई का कार्य बंद हो गया है। मिल ने इस पिराई सत्र की शुरुआत 25 नवंबर को की थी, और अब तक करीब 6 लाख 1642 क्विंटल गन्ने की पिराई हो चुकी है।

किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

बारिश के कारण खेतों में कटाई और छिलाई का काम ठप हो गया है। किसान गन्ना शुगर मिल तक नहीं पहुंचा पा रहे, जिससे मिल प्रशासन को मजबूरी में पिराई रोकनी पड़ी। इस सीजन में मिल ने किसानों से 32 लाख क्विंटल गन्ने की बुकिंग की है, लेकिन बारिश ने इस प्रक्रिया को बाधित कर दिया है।

शुगर मिल ने बदला नियम

WhatsApp Image 2024 12 29 at 5.07.06 PM

गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शुगर मिल प्रशासन ने एडवांस पर्ची का नियम हटा दिया है। किसानों के लिए 30 दिसंबर तक गन्ने की पर्चियां ओपन कर दी गई हैं। मिल प्रशासन ने किसानों को गन्ना खुले में लाने की अनुमति दी है ताकि जल्द से जल्द गन्ने की आपूर्ति बहाल हो सके।

Whatsapp Channel Join

मिल प्रशासन का भरोसा

शुगर मिल प्रशासन का कहना है कि जैसे ही गन्ना मिल तक पहुंचना शुरू होगा, पिराई का काम फिर से चालू कर दिया जाएगा। किसानों और मिल दोनों के लिए बारिश फिलहाल एक बड़ी चुनौती बन गई है।

अन्य खबरें