हरियाणा के जिला रोहतक स्थित सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले एवं पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में सजा काट रहा 50 दिन की पैरोल के बाद वापस जेल पहुंच चुका है। गुरमीत राम रहीम शाम करीब 5:03 बजे फिर से सुनारिया जेल पहुंचा। जिसको लेकर सुनारिया जेल के आसपास सुरक्षा को बढ़ाया गया था। इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई। रोहतक रोड पर जगह-जगह पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं राम रहीम के सुनारिया जेल पहुंचते ही नाकों को हटा लिया गया।
गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले एवं पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में हरियाणा के जिला रोहतक स्थित सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को आज एक बार फिर कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारियां जेल लाया गया। बता दें कि राम रहीम की शनिवार को 50 दिन की पैरोल अवधि खत्म हो गई है। जिसके तहत आज रविवार उसे वापस सुनारिया जेल लाया गया। राम रहीम को इस बार जेल प्रशासन ने 19 फरवरी को 50 दिन की पैरोल दी थी।

बता दें कि राम रहीम को जब-जब पैरोल व फरलो दी जाती है, तब-तब जेल प्रशासन और सरकार पर सवाल उठते रहे हैं। इस बार राम रहीम की पैरोल को लेकर हाईकोर्ट ने भी सरकार से जवाब मांगा था। साथ ही हाईकोर्ट ने भी राम रहीम को 10 मार्च को सरेंडर करने की हिदायत दी थी। कहा था कि सरकार आगे राम रहीम को हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर पैरोल नहीं देगी। जेल प्रशासन और पुलिस ने भी जेल परिसर के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम इस बार 12वीं बार जेल से बाहर गया था। साथ ही उसको 9वीं बार पैरोल मिली थी। जेल में राम रहीम को कैदी नंबर 8647 नंबर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में पैरोल काटने के बाद आज किसी भी समय गुरमीत सुनारिया जेल में सरेंडर कर सकता है। जिसको लेकर जेल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 19 फरवरी को सरकार ने उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर की थी। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम राम रहीम को यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम छोड़कर आई थी। हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बार-बार राम रहीम को मिल रही पैरोल पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा था कि राम रहीम की तरह कितने कैदियों को इतनी पैरोल दी गई है। साथ ही कहा था कि सरकार आगे राम रहीम को हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर पैरोल नहीं देगी।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल
1. 24 अक्तूबर 2020 को बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल।
2. 21 मई 2021 को बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल।
3. 7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
4. जून 2022 को 30 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया।

5. अक्तूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम।
6. 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती के लिए 40 दिनों की पैरोल मिली।
7. 20 जुलाई 2023 को 30 दिनों की पैरोल को मिली मंजूरी।
8. 20 नवंबर 2023 को 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया। 9. 19 जनवरी 2024 को 50 दिनों के लिए जेल से बाहर पहुंचा।

